- अधिकार
क्षेत्रीय ढांचा, ग्रामीण-शहरी वर्गीकरण व अन्य विषयों पर
हुई विस्तृत चर्चा
होशियारपुर, 13 अक्तूबर:
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में आज
होशियारपुर में जनगणना 2027 की तैयारी
संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के
तहत की गई, जिसमें जनगणना विभाग, चंडीगढ़ से सहायक निदेशक स्वदेश प्रताप सिंह और जिला इंचार्ज
अंकित ने विशेष रूप से भाग लिया।
बैठक के दौरान जनगणना विभाग की ओर से हाल ही में
जारी सर्कुलरों अधिकार क्षेत्रीय ढांचा, ग्रामीण-शहरी
वर्गीकरण, बाहरी विकास क्षेत्र एवं शहरी समूह तथा बेस
मैप की अपडेटिंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि
इन बिंदुओं का सही और समयबद्ध अद्यतन जनगणना 2027 की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने उपस्थित अधिकारियों को
निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदारों तथा शहरी क्षेत्रों में नगर
परिषदों और नगर पंचायतों द्वारा भेजी गई रिपोर्टों का दोबारा परीक्षण किया जाए।
आवश्यक सुधार कर संशोधित रिपोर्टें शीघ्र जनगणना भवन को भेजने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि यह कार्य पूरी गंभीरता, सटीकता और
निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि जनगणना की प्रक्रिया में कोई विलंब
न हो।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जनगणना देश की नीतियों और
विकास योजनाओं की नींव होती है, इसलिए सभी
अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण जिम्मेदारी से संपन्न करें।
बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर
कौर, एसडीएम टांडा परमप्रीत सिंह, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार,
उप अर्थ एवं आंकड़ा सलाहकार सुनीता बोपाल, तहसीलदार तथा नगर परिषद/नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारी सहित
विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
होशियारपुर एक्सप्रेस – होशियारपुर की हर खबर सबसे पहले होशियारपुर एक्सप्रेस आपके शहर होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों की हर बड़ी और छोटी खबर का भरोसेमंद ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है।
सोमवार, 13 अक्टूबर 2025
जनगणना 2027 की तैयारी संबंधी बैठक सम्पन्न, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने दिए निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...
-
भारतीय डाक विभाग ( India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक ( GDS) , ब्रांच पोस्टमास्टर ( BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर ( ABPM) पदों पर...
-
भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए शानदार अवसर जारी किया है। इस भर्ती में कुल 4500 पद विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में निकाले गए ह...
-
भारतीय नौसेना ( Indian Navy) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। इस भर्ती में ट्रेड्समैन मेट , क्लर्क और स्टोरकीपर के कुल 9...
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें