- कहा, विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
होशियारपुर, 13 अक्तूबर:
विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज वार्ड नंबर 16, गुग्गा पीर रोड में लगभग 20 लाख रुपए की
लागत से सीवरेज लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में
होशियारपुर शहर के हर वार्ड में विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि
लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सीवरेज, सड़क और नालियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि
नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी
प्रकार की देरी या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी ठेकेदारों को
समयबद्ध रूप से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक ज़िम्पा ने कहा कि शहर के सभी इलाकों में समान
रूप से विकास करवाना उनका संकल्प है और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के
आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनहित के कार्यों के लिए
पूरी तरह समर्पित है और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनकी सर्वोच्च
प्राथमिकता है।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीताराम, संदीप चेची, गुर्मेल सिंह, जोरावर सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें