- वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड की ओर से सी.एस.आर
के अंतर्गत दिया गया है विकास कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग
होशियारपुर, 10 अक्तूबर: विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज वार्ड नंबर 13 के मोहल्ला सुंदर नगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में बने आंगनवाड़ी केंद्र में वर्धमान यार्न्स एंड
थ्रेड्स लिमिटेड की ओर से किए गए 20 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उद्योग जगत
द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। वर्धमान
समूह ने स्थानीय स्तर पर शिक्षा और बाल विकास से जुड़े बुनियादी ढांचे को सशक्त
करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ज़िम्पा ने कहा कि इस तरह की भागीदारी से
समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में नई प्रेरणा मिलती है।
विधायक जिंपा ने कहा
कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता
दे रही है। उन्होंने वर्धमान प्रबंधन का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से
जनकल्याण की योजनाएं और अधिक प्रभावी रूप से धरातल पर उतरती हैं।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास में
आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमिका को समझें और इनकी देखरेख में सक्रिय सहयोग दें।
कार्यक्रम में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर
प्रवीण सैनी, वर्धमान यार्न्स एंड थ्रेड्स लिमिटेड के डायरेक्टर
तरुण चावला, श्री डडवाल, पार्षद चंद्रावती और कामरेड गंगा प्रसाद सहित कई गणमान्य
व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें