सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

होशियारपुर को मिला गौरव, विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने शहर वासियों को समर्पित किया वर्ष 1971 का विरासती टी-55 युद्धक टैंक - ग्रीन व्यू पार्क में स्थापित हुआ भारतीय सेना का ऐतिहासिक टैंक


होशियारपुर को मिला गौरव,  विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने शहर वासियों को समर्पित किया वर्ष 1971 का विरासती टी-55 युद्धक टैंक- ग्रीन व्यू पार्क में स्थापित हुआ भारतीय सेना का ऐतिहासिक टैंक- कहा, युवाओं के लिए देशभक्ति और शौर्य का प्रेरणास्रोत बनेगा टैंक

होशियारपुर, 27 अक्तूबर:
होशियारपुर शहर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा जब विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने 1971 भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना द्वारा प्रयोग किए गए विरासती टी-55 युद्धक टैंक को शहरवासियों को समर्पित किया। यह टैंक अब ग्रीन व्यू पार्क में स्थायी रूप से स्थापित किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों को देश की सैन्य शौर्यगाथा से प्रेरणा देगा।

विधायक ज़िम्पा ने इस अवसर पर कहा कि यह होशियारपुर के लिए गर्व का क्षण है, जब पहली बार हमारे शहर में एक वॉर ट्रॉफी लाई गई है। यह न सिर्फ भारतीय सेना की वीरता की याद दिलाती है, बल्कि युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक पहल को साकार करने में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, होशियारपुर के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों, और सोनालिका ग्रुप का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विधायक ज़िम्पा ने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से यह टैंक पुणे से मंगवाया गया, जो अब शहर के सम्मान का प्रतीक बनकर हर नागरिक में देशभक्ति की भावना जगाएगा।

विधायक ने कहा कि ग्रीन व्यू पार्क में टैंक की स्थापना से शहर की पहचान को एक नया आयाम मिलेगा। उन्होंने इसे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि यह टैंक हर उस सैनिक की वीरता का प्रतीक है जिसने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस मौके पर कर्नल मनदीप ग्रेवाल, सेना मेडल, लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुर वज्र कॉर्प कमांडर, मेजर जनरल कार्तिक शेषाद्रि, ब्रिगेडियर एस.चटर्जी, कर्नल एल मोइनुद्दीन खान के अलावा शहर वासी मौजूद थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...