शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

रोटरी क्लब हुशियारपुर मिड टाउन की पहल – वर्ल्ड हार्ट डे पर मुफ्त हृदय रोग जांच कैंप


रोटरी क्लब हुशियारपुर मिड टाउन की पहल – वर्ल्ड हार्ट डे पर मुफ्त हृदय रोग जांच कैंप

हुशियारपुर, 26 सितंबर 
रोटरी क्लब हुशियारपुर मिड टाउन हमेशा ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए क्लब की ओर से वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर कैपिटल हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से 28 सितंबर 2025 (रविवार) को एक बड़ा मुफ़्त हृदय रोग जांच कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप अग्रवाल भवन, हरियाणा रोड, हुशियारपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
इस मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैंप में प्रसिद्ध हृदय विशेषज्ञ डा. सी.एस. पृथ्वी और डा. हरनूर सिंह पृथ्वी की अगुवाई में कैपिटल हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम मरीजों की जांच करेगी। कैंप में ई.सी.जी., ब्लड शुगर टेस्ट सहित कई अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएंगी। मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी पुरानी रिपोर्ट्स साथ लेकर आएं, ताकि जांच और उपचार प्रभावी तरीके से किया जा सके।इस आयोजन में रोटरी क्लब हुशियारपुर मिड टाउन के प्रेसिडेंट रोटेरियन अवतार सिंह, रोटेरियन इंदरपाल सिंह और रोटेरियन मनोज ओहरी का विशेष योगदान रहेगा। क्लब के नेताओं ने बताया कि यह स्वास्थ्य पहल न केवल हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता फैलाएगी, बल्कि लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग बनने के लिए प्रेरित भी करेगी।
रोटरी क्लब के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसे सेवा कैंप लगाकर समाज की सेवा जारी रखेंगे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव इंद्रपाल सिंह सचदेवा, मनोज ओहरी, प्रवीण प्रवीण पबबी, गोपाल वासुदेव, सतीश गुप्ता ए.सिंह कपूर उपस्थित थे। क्लब के सदस्यों ने बताया के अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए कैपिटल हॉस्पिटल जालंधर  82644-52644, 99150-15702, 98159-99710, 98159-99708) या रोटरी क्लब हुशियारपुर  94172-75525, 70091-32400, 94630-21200) से संपर्क किया जा सकता है। रोटरी क्लब ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस कैंप का लाभ उठाएं और अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...