गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

विशेष बच्चों संग मनाई गई विशेष दिवाली- सहारा वेलफेयर सोसायटी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत व रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से किया प्रेरणादायक प्रयास


विशेष बच्चों संग मनाई गई विशेष दिवाली
-  सहारा वेलफेयर सोसायटी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत व रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से किया प्रेरणादायक प्रयास

होशियारपुर, 16 अक्तूबर:
सहारा वेलफेयर सोसायटी की ओर से विशेष बच्चों के साथ इस वर्ष दिवाली का पर्व बड़े ही विशेष और सृजनात्मक तरीके से मनाया गया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जनौड़ी में इन बच्चों द्वारा बनाए गए दियों और मोमबत्तियों का आकर्षक स्टॉल लगाया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और रेड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर की ओर से बच्चों को स्कूल बैग, बर्तन और राशन किटें भेंट की गईं। कार्यक्रम में अंग्रेज़ी लेक्चरर रेनू बाला की ओर से दिवाली आइटमों की सजावट में विशेष योगदान दिया गया, जिससे स्टॉल की सुंदरता और भी निखर उठी।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधान रेनू कंवर ने डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और रेड क्रॉस सचिव मंगेश सूद का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने इस प्रेरक पहल में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में सहारा वेलफेयर सोसायटी की प्रधान रेनू कंवर, रणजीत सिंह, अंजू बाला, श्याम कौर तथा प्रिंसिपल रणजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...