विकास कार्यों की समीक्षा कर विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के दिए निर्देश - अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई विभिन्न विभाग प्रमुखों की बैठक- कहा, नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग मिलकर करें काम- सेफ स्कूल वाहन योजना के अंतर्गत सितंबर माह में 157 बसों की चैकिंग, 15 के हुए चालान
होशियारपुर, 23 अक्तूबरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के
निर्देशों पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर ने आज जिले में
चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने विभाग प्रमुखों से उनके कामकाज की जानकारी भी
हासिल की।
अतिरिक्त
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान एनकार्ड की बैठक को संबोधित करते हुए जिले में नशे के
खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़
से खत्म किया जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, ड्रग कंट्रोलर, आबकारी व कराधान, पुलिस विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर
नशे को रोकने संबंधी हर जरुरी कार्रवाई अमल में लाएं।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने रोड सेफ्टी की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लैक
स्पाट को चिन्हित कर सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए ताकि कोई राहगीर दुर्घटना
का शिकार न हो सके। इस दौरान परिवहन विभाग की ओऱ से बताया कि सेफ स्कूल वाहन
पालिसी के अंतर्गत सितंबर माह में 157 स्कूल वाहन चैक किए गए और 15
चालान काटे गए। इसी तरह पुलिस विभाग की ओर से इंफोर्समेंट ड्राइव के
अंतर्गत सितंबर माह में 5330 चालान काटे गए इनमें से 444
चालान मौके पर काट कर 2,26,500 रुपए जुर्माना
वसूला गया।
इसके बाद उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग, जी.एस.टी, एक्साइज, जिला इनवायरमेंट कमेटी, यू.ई.आई.पी, स्वच्छ भारत अभियान अर्बन, ठोस और तरल कचरा प्रबंधन, यूआईईपी, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना है। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि हर
योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचे। इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, आर.टी.ओ
अमनदीप कौर संधू, एस.डी.एम. होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर,
एस.पी मेजर सिंह, डी.एस.पी जगीर सिंह के अलावा
अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें