शनिवार, 11 अक्टूबर 2025

एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने बढ़ाया सेवा का हाथ — श्री गुरु राम दास लंगर सेवा, पुरहीरां में राशन दान व राहत कोष में योगदान


एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन ने बढ़ाया सेवा का हाथ — श्री गुरु राम दास लंगर सेवा, पुरहीरां में राशन दान व राहत कोष में योगदान

होशियारपुर, 11 अक्तूबर:
समाज सेवा की कड़ी को आगे बढ़ते हुए  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन, होशियारपुर ने आज श्री गुरु राम दास लंगर सेवा, पुरहीरां में जरूरतमंदों के लिए राशन सामग्री दान की। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों ने सामूहिक रूप से सेवा में भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस नेक कार्य में श्री केसी शर्मा, पीसी शर्मा, हरीश मनोचा, तरसेम सिंह, प्रीतम दास, दीपक शर्मा, एचजी जसवाल, एसपी  सिंह, कंता सोढी, राकेश महे, और सतिंदर हीरा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मानवता की सेवा में योगदान देने का संकल्प दोहराया।एसोसिएशन ने लंगर सेवा के लिए आटा, चावल, दालें, तेल, शक्कर, मसाले आदि आवश्यक राशन सामग्री भेंट की। सदस्यों ने कहा कि गुरु घर की सेवा में योगदान देना एक सौभाग्य की बात है और ऐसी सेवाएं समाज में भाईचारे, सहअस्तित्व और करुणा की भावना को बल देती हैं।
इसके साथ ही, एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन, होशियारपुर ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 31,000 रुपए और प्रधानमंत्री राहत कोष में 21,000 रुपए का दान भी किया है। यह योगदान संस्था की मानवता और सेवा भावना का प्रतीक है।कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था भविष्य में भी सामाजिक, धार्मिक और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे समाजसेवा में आगे आएं और जरूरतमंदों की मदद को अपना कर्तव्य मानें। 


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...