मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

दीपावली पर ज्ञान का दीपक जला कर जरूरतमंदों का घर करें रोशन: तलवाड़


दीपावली पर ज्ञान का दीपक जला कर जरूरतमंदों का घर करें रोशन: तलवाड़
सत्यराज विद्यार्थी सहायता केंद्र से जुड़े विद्यार्थियों सग बनाई दिवाली।
दीपावली रोशनियों का त्यौहार है और यह रोशनी हमारी खुशी का प्रतीक है। ऐसी रोशनी हर एक के घर में हो इस बात पर ध्यान देते हुए हमें उन लोगों तक पहुंच करनी चाहिए जिन्हें अभी यह रोशनी नसीब नहीं हुई। 
उपरोक्त शब्द समाजसेवी संजीव तलवाड़ ने सत्यराज विद्यार्थी सहायता केंद्र के साथ जुड़े विद्यार्थियों के साथ आज दीपावली का पर्व मनाते हुए कहे। तलवाड ने कहा विद्या एक ऐसा दिया है अगर यह किसी के जीवन में जला दिया जाए तो उसका घर तमाम उम्र प्रकाश में रहता है इसलिए हम सभी को चाहिए अपने आसपास जो भी विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि रखता हो पर असमर्थ हो उसकी सहायता जरुर करें। कार्यक्रम दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद नीति तलवार ने कहा कि हमारी ओर से हर वह कोशिश होनी चाहिए जिससे हम अपने जीवन में कम से कम एक परिवार को तो आत्मनिर्भर बना सकें। उन्होंने की शिक्षा एवं सेहत सुविधा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है, इसके लिए हम सरकारी सहायता पर निर्भर नहीं रह सकते इस लिए अगर समाज यह ठान ले की कोई भी बच्चा शिक्षित हुए बिना नहीं रह सकता तो हमें यकीन है कि हम ज्ञान के इस दिए से संपूर्ण भारत को आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
इस मौके पर सहायता केंद्र इंचार्ज संजीव थापर ने ट्रस्ट के साथ जुड़े विद्यार्थियों का मनोबल ऊंचा हो इसलिए आज उनका भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया था इस दौरान बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर ज्ञान हासिल किया एवं आपसी मेलजोल से सामाजिक समरसता का संकल्प भी लिया। इस मौके पर बच्चों को उनकी जरूरत के हिसाब से उपहार देकर रोशनियों के त्योहार दिवाली मनाई गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...