मेयर सुरिंदर कुमार बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव
1 अक्तूबरः अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की
ओर से होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार को परिषद का सचिव मनोनीत किया गया है। मेयर सुरिंदर कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह दायित्व उनके लिए
गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने आश्वस्त किया कि होशियारपुर नगर निगम सहित
पूरे पंजाब की नुमाइंदगी करते हुए वे परिषद की नीतियों और कार्यक्रमों में सक्रिय
योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि परिषद देशभर के शहरी विकास, नगर निगमों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने तथा
आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी। गौरतलब है कि अखिल भारतीय महापौर परिषद, नई दिल्ली की सत्र 2025 की
कार्यकारिणी बैठक केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के सानिध्य में
परिषद कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेणु
बाला गुप्ता ने की। इस दौरान देशभर के विभिन्न प्रांतों और सभी राजनीतिक
दलों से जुड़े महापौरों को शामिल किया गया और परिषद की ओर से नवनिर्वाचित
कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।
होशियारपुर एक्सप्रेस – होशियारपुर की हर खबर सबसे पहले होशियारपुर एक्सप्रेस आपके शहर होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों की हर बड़ी और छोटी खबर का भरोसेमंद ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है।
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025
मेयर सुरिंदर कुमार बने अखिल भारतीय महापौर परिषद के सचिव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!
देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...
-
भारतीय डाक विभाग ( India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक ( GDS) , ब्रांच पोस्टमास्टर ( BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर ( ABPM) पदों पर...
-
भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए शानदार अवसर जारी किया है। इस भर्ती में कुल 4500 पद विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में निकाले गए ह...
-
भारतीय नौसेना ( Indian Navy) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर प्रस्तुत किया है। इस भर्ती में ट्रेड्समैन मेट , क्लर्क और स्टोरकीपर के कुल 9...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें