जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा
ए.डी.सी. निकास कुमार की अध्यक्षता में हुई विस्तृत बैठक
होशियारपुर, 23 अक्तूबर:
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के दिशा-निर्देशों अनुसार जिला स्वास्थ्य सोसायटी की महत्वपूर्ण बैठक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार की अध्यक्षता में ज़िला प्रशासकीय परिसर के अशोक चक्र मीटिंग हॉल में आयोजित की गई।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के सभी जिला प्रोग्राम अधिकारियों, एस.एम.ओज़ और अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक की शुरुआत में सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार ने जिले में चल रहे सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ए.डी.सी. निकास कुमार ने गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी ब्लॉक स्तर पर 100 फ़ीसदी पंजीकरण हो। एसएमओज को हर सप्ताह समीक्षा बैठक करने के आदेश दिए गए और हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल पर जोर दिया गया। साथ ही सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाओं को और मजबूत व सुचारू बनाने के भी निर्देश दिए गए।
ए.डी.सी. ने उन ब्लॉकों के एस.एम.ओज़ को विशेष हिदायत दी जहां लिंग अनुपात कम है कि उसके कारणों की जांच कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। टीकाकरण के 100 फ़ीसदी लक्ष्य प्राप्त करने और रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट रखने के लिए भी निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त परिवार नियोजन कार्यक्रमों के लक्ष्यों की पूर्ति हेतु अधिकारियों को अतिरिक्त प्रयास करने को कहा गया। बैठक में नेशनल वेक्टर बॉर्न डिज़ीज़ कंट्रोल प्रोग्राम के तहत डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया मामलों की भी समीक्षा की गई।
साथ ही टी.बी. नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत – स्वास्थ्य बीमा योजना आदि की प्रगति पर भी चर्चा की गई। सभी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से लागू करने के लिए विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें