गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा के साथ-साथ हमें श्रम, सृजनशीलता और कौशल के महत्व को दिलाता है याद: ब्रम शंकर ज़िम्पा


विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा के साथ-साथ हमें श्रम, सृजनशीलता और कौशल के महत्व को दिलाता है याद: ब्रम शंकर ज़िम्पा- विश्वकर्मा दिवस पर विधायक ज़िम्पा ने की विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत

होशियारपुर, 23 अक्तूबर:
विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने विभिन्न स्थलों का दौरा किया और आयोजित समागमों में शिरकत की। उन्होंने गांव ठरोली, डल्लेवाल, बूथगढ़ तथा लेबर शैड घंटाघर में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं के समक्ष पुष्प अर्पित किए और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।

विधायक ज़िम्पा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार एवं तकनीकी ज्ञान के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि विश्वकर्मा दिवस केवल श्रद्धा का पर्व नहीं, बल्कि यह दिन हमें श्रम, सृजनशीलता और कौशल के महत्व को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हर श्रमिक हमारे समाज का आधार स्तंभ है और राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के उत्थान व सम्मान के लिए लगातार कार्यरत है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के नेतृत्व में विकास के कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं और जनसेवा ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। विधायक ने कहा कि वह जनता के सहयोग से हर क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

विधायक ने सभी नागरिकों को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रम का सम्मान करने वाला समाज ही सच्चे अर्थों में प्रगतिशील बनता है।

कार्यक्रमों के दौरान मेयर सुरिंदर कुमार, कुलविंदर सिंह हुंदल, वरिंदर वैद, पवन कुमार (छावनी कलां), हरविंदर सिंह डिप्पी और रवि कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...