1972 से 1985 तक राष्ट्रीय
स्तर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कमान संभालने वाले विशिष्ट कार्यकर्ता
अमृतसर आए और पंजाब के पुराने कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने अपने अनुभव साझे किए।
यह सेमीनार पूरा दिन चला और उसके पश्चात प्रमुख कार्यकर्ता श्री दुर्ग्याणा मंदिर
में दर्शन करने के लिए भी आए। पटना से श्री हरिंदर पांडे, दिल्ली से श्री राज भाटिया, मूलत: असम के अब दिल्ली में कार्यरत श्री लक्ष्मी
जी भाला, पंजाब के श्री सुरेंद्र सिंह, श्री केलकर जी आदि कार्यकर्ता मंदिर में आए। उनका
स्वागत श्री दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, मैनेजर अनिल शर्मा, डा. राकेश
शर्मा, माला चावला, धर्मवीर सरीन, मनीष शर्मा आदि कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया।
संयोग है कि स्वागत करने वाले सभी कार्यकर्ता विद्यार्थी परिषद के ही पुराने
कार्यकर्ता हैं, जिनमें से अधिकतर अब श्री दुर्ग्याणा मंदिर
की सेवा संभाल रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें