मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025

इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) जिला होशियारपुर की हुई मीटिंग


आज इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) जिला होशियारपुर की एक मीटिंग जिला अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा जी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस भवन में हुई। मीटिंग में श्री हरभजन लाल सैला अध्यक्ष गढ़शंकर इंटक विशेष तौर पर शामिल हुए। श्री हरभजन लाल सैला जी ने इंटक वर्करों  को महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस और विजयदशमी की बधाई दी और कहा के हमें हमेशा बुराई का सामना डटकर करना चाहिए और  बेइंसाफी का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।यह काम हम तभी कर सकते हैं जब हम संगठित होगे। आज बहुत जरूरत है कि हम इंटक को और मजबूत करें और मजदूरों, मुलाजिमों, और किसनो और हर मेहनतकश को इंटक की नीतियों की जानकारी दें और इंटक के परिवार का दायरा और विशाल करें ।जिला अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा के श्री राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए वोट चोर,गदी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को पंजाब में भी लॉन्च कर दिया गया है। जिस के तहत पंजाब में भी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है ।इस अभियान में जिला इंटक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी और घर-घर जाकर इस अभियान में हस्ताक्षर करवाएगी और केंद्र सरकार की लोकमारु नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। शर्मा जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जी. एस.टी की कमी का ढिंढोरा पीटा जा रहा है जबकि जीएसटी लगाकर भारत की जनता को 10 साल तक बीजेपी ने खुब लूटा। अभी भी पेट्रोल ,डीजल, और रसोई गैस के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया। पंजाब सरकार हर तरफ फेल साबित हो रही है ।पंजाब सरकार कच्चे मुलायम पक्के नहीं कर रही है ।शहरों में हर स्थान पर कूड़े के और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं ।सरकारी जमीन बेची जा रही है ।मुलाजमो की कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है । मंहगाई भत्ते की कोई गारंटी नहीं है ।कच्चे मुलाजिम हड़ताल पर हैं।आप पार्टी को वोट देकर सरकार बनाने वाले पंजाब के लोग पश्चाताप के आंसू बहा रहे हैं और जल्द से जल्द पंजाब में कांग्रेस की सरकार लाना चाह रहे हैं। मीटिंग को सेवा सिंह सैनी ,मनमोहन डोगरा,जीत सिंह, धर्म पाल लाडी,हरिकिशन, ने भी संबोधन किया। मीटिंग में जितेंद्र कराला, सुरेंद्र सठियाला, कृतिका, गायत्री देवी ,हरजीत कौर ,रजनी राजपूत, करनैल सिंह, रामनाथ, सुखदेव सिंह, विश्वनाथ, सतपाल सैनी, दिनकर कपिला ,राजेश राम , दीवान सिंह, सरोज वाला, हरभजन सिंह, राजेश, सहित कई अन्य वर्कर शामिल हुए।

 



 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...