अज्जोवाल
स्कूल में विद्यार्थियों को एचआईवी बीमारी के प्रति किया जागरूक
होशियारपुर 8 अक्टूबर : पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी
द्वारा विद्यार्थियों को एचआईवी बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए सरकारी सीनियर
सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सोसाइटी की
प्रोजेक्ट मैनेजर आरती ठाकुर ने विद्यार्थियों
को बताया कि एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) एक ऐसा वायरस है जो शरीर की
प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है। बिना इलाज के, यह एड्स
(अधिग्रहित इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम) का कारण बन सकता है। वर्तमान में इसका कोई
प्रभावी इलाज नहीं है।लेकिन उचित चिकित्सा देखभाल से इस वायरस को नियंत्रित किया
जा सकता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी बीमारी संक्रमित रक्त को चढ़ाने, असुरक्षित यौन संबंधो, संक्रमित सुई तथा इस रोग की शिकार माता से उसकी
ओलाद को हो सकती है। यह रोग बीमारी से पीड़ित
व्यक्ति से हाथ मिलाने तथा उससे मिलने से नहीं होता। उन्होंने बताया कि अगर कोई इस
रोग का शिकार हो जाता है तो उसके लिए सिविल अस्पताल से निशुल्क दवाई मिलती है। जो
इस रोग को आगे बढ़ने नहीं देती तथा एक दीवार की तरह काम करती है। अगर कोई व्यक्ति
इस रोग से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव करता है तो उसके लिए 1097 नंबर पर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि
देखा गया है कि यह रोग यूवा पीढ़ी में अधिक फैलता है जिसका कारण जानकारी का अभाव
है। इस मौके पर मैडम मोनिका,सुकृति कश्यप, अर्चना, रजनीश,सीमा हांडा के
साथ साथ काउंसलर भूपिंदर कौर, अजय कुमार तथा
तरलोक सिंह भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें