मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में अलग-अलग विषयों के मेलों का किया आयोजन


सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में अलग-अलग विषयों के मेलों का किया आयोजन 

 होशियारपुर 14 अक्टूबर (। ):जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा तथा प्रिंसिपल रविंदर कौर के मार्गदर्शन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में स्कूल इंचार्ज अमरीक सिंह की देखरेख अलग-अलग विषयों के मेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने शानदार स्टिल मॉडल तथा वर्किंग मॉडलों के साथ-साथ चार्ट्स आदि बनाकर विषय से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान बच्चों द्वारा बनाया गया ज्वारभाटा से संबंधित मॉडल तथा  अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की सीटों संबंधी दर्शाता पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक विषय, मैथ ,साइंस,अंग्रेजी तथा भूगोल  से संबंधित भी कई शानदार वर्किंग मॉडल बनाएं। आर्ट्स के विद्यार्थियों ने भी इतिहास, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, पंजाबी से संबंधित स्टिल मॉडलों का इस प्रकार से प्रदर्शन किया कि देखने बाले भी मंत्रमुग्ध हो गए। छोटे बच्चों ने भी अपने विषय को वर्किंग़ व स्टिल मॉडल के माध्यम से बताया कि उन्होंने पूरे साल के दौरान अपने विषय का पूरी तनदही से अध्ययन किया है। इस मौके पर एस. एम.सी. चेयरपर्सन रजनी बाला तथा  बहादुर सिंह सुनेत सहित बच्चों के अभिभावकों ने  स्कूल में आकर इन मेलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बड़ी मेहनत से अपने-अपने विषय पर काम किया है। मौके पर लेक्चरर संदीप कुमार सूद,उपेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, सुकृति कश्यप, अर्चना तथा राजिंदर कौर सहित स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...