गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025

स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना


स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना
खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा
होशियारपुर 16 अक्टूबर () पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17  वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि वैभव ओहरी ने राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर न केवल अपने माता पिता व् कोच का नाम रोशन किया बल्कि वैभव की इस उपलब्धि ने पूरे जिला का नाम रोशन किया है। खन्ना ने वैभव के माता पिता और कोच को बधाई देते हुए कहा कि वैभव ने जिस प्रकार छोटी आयु में अपने जिला का नेतृत्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें पूरी आशा है कि वैभव भविष्य में पंजाब तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं में भारत का नेतृत्व कर देश का नाम रोशन करेगा।  इस मौके वैभव के पिता एडवोकेट लवकेश ओहरी भी उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...