जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण द्वारा सरकारी हाई स्कूल बरसट में मुफ्त कानूनी सेवाएं जागरूकता सेमिनार आयोजित - लोग निःशुल्क कानूनी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं व साइबर लुटेरों से सावधान रहें - मुख्य अध्यापिका मैडम सन्नी गुप्ता
पटियाला 25 अक्तूबर
पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण और माननीय अमनदीप कंबोज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण पटियाला के संरक्षण में शिक्षा विभाग, गैर सरकारी संस्था सोशल अवेयरनेस ट्रैंड्स हुक (साथ),जिला सांझ केंद्र और स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से सरकारी हाई स्कूल बरसट पटियाला में एक मुफ्त कानूनी सेवा सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार में वरिष्ठ समाज सेवी व मोटीवेशन स्पीकर भगवान दास गुप्ता, पैरा लीगल वालंटियर जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी पटियाला ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावक प्रबंधन समिति के सदस्यों और मिड-डे मील वर्करों को मुफ्त कानूनी सेवाओं, सार्वजनिक अदालतों के लाभ के बारे में बताया।
उन्होंने प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त कानूनी सेवाओं, तीन नए कानूनों, पंजाब पीड़ित मुआवजा योजना, यौन उत्पीड़न पीड़ित मुआवजा, श्रमिक कार्ड, पेंशन आदि, बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम, टोल फ्री नंबर 15100, नैशनल लोक अदालत व स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।
सैमीनार में मुख्य अध्यापिका मैडम सन्नी गुप्ता ने लोगों को मुफ्त कानूनी सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने, आवाजाही नियमों का पालन करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने की अपील की और साइबर लुटेरों से सावधान किया।
सैमीनार में कुलविदर सिंह, गुरविंदर सिंह, श्रीमती वरिंदरपाल कौर, श्रीमती संदीप कौर, सहज प्रीत सिंह, सकूल प्रबंधक कमेटी व मैंबर्स,
सभी शिक्षक, विधार्थी व मिड डे मील वर्कर हाजिर हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें