सोमवार, 27 अक्टूबर 2025

विधायक ज़िम्पा ने शेरगढ़ से छावनी कलां तक सड़क निर्माण कार्य का करवाया शुभारंभ - कहा, विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी


विधायक ज़िम्पा ने शेरगढ़ से छावनी कलां तक सड़क निर्माण कार्य का करवाया शुभारंभ - कहा, विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी

होशियारपुर, 27 अक्तूबर:
विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने आज शेरगढ़ से छावनी कलां तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विधिवत रूप से कार्य शुरू करवाया गया।

ज़िम्पा ने बताया कि करीब 32 लाख रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में तेज़ी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर में सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि जनता से किए गए सभी वादों को एक-एक करके पूरा किया जा रहा है और किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
इस मौके पर पवन शर्मा, कुलविंदर कौर पंच, जगदीप सिंह सरपंच, राजीव शर्मा, जसविंदर सिंह, चरणजीत सिंह, राजिंदर कौर पंच, नछत्तर सिंह, सविता पंच, बलबीर सिंह,संत सुभाष जी, हरभजन सिंह सैनी, तरलोचन सिंह, भूपिंदर के अलावा अन्य गांववासी भी मौजूद थे।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...