बुधवार, 8 अक्टूबर 2025

होशियारपुर को और छोटा करने की साज़िशों का मिलेगा मुँहतोड़ जबाब : तीक्ष्ण सूद



 कहा : जिले की भौगोलिक व सांस्कृतिक पहचान को नष्ट ना किया जाए : 

 होशियारपुर ( 8 अक्टूबर) पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में होशियारपुर जिले को कांट-छांट कर और छोटा करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की हैं।  उन्होंने कहा हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कुछ और जिलों को अस्तित्व में लाने  की फिराक  में हैं।  श्री सूद ने कहा कि सरकार बेशक जितने मर्जी और जिले बनाए या उन के नाम बदले, हमें कोई इतराज नहीं परन्तु होशियारपुर के कुछ हिस्सों को काट कर नए बनाए जाने वाले जिलों में शामिल करने वाली योजना को होशियारपुरवासी कभी सहन नहीं करेंगे। अगर सरकार कोई ऐसे कदम उठाती हैं तो उसका मुँह तोड़ जबाब दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि होशियारपुर एक  पौने दो सौ  साल पुराना जिला हैं।  हिमाचल की तलहटी के साथ लगते इस जिले की अपनी विशेष भौगोलिक व  सांस्कृतिक पहचान हैं।  दोआबे के इस प्रमुख जिले जिसका एक सिरा ब्यास नदी के साथ छूता था तथा दूसरा सतलुज नदी के साथ सटा हुआ था को बार-बार छांट कर इसका स्वरूप बिगाड़ा जाता रहा हैं।  पहले 1966 के पुनर्गठन के समय इस जिले की ऊना तहसील को काट दिया गया।  उसके बाद नवा शहर जिला बनाने के लिए बलाचौर क्षेत्र होशियारपुर से अलग कर दिया  गया ।  उनहोंने कहा कि सरकार की एक बार फिर जिले को काटने की मंशा  से होशियारपुर के लोग कष्ट में आ गए हैं तथा वह एड़ी-चोटी का जोर लगा कर भौगोलिक व  सांस्कृतिक पहचान  को यथावत कायम रखेगें, चाहे  इस के लिए कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े।  उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर कोई नया जिला बनाने के लिए होशियारपुर का कोई भी हिस्सा होशियारपुर से अलग किया गया तो उसके गंभीर परिणाम निकलेंगे। 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...