शाम चौरासी में शुरू हुआ प्राइमरी ब्लॉक स्तरीय खेल महोत्सव — पहले दिन 98 स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने दिखाया जोश
(होशियारपुर), 15 अक्तूबर —
ब्लॉक शाम चौरासी के प्राइमरी ब्लॉक स्तरीय खेलों का पहला दिन आज उत्साह और जोश से भरपूर माहौल में मनाया गया। यह आयोजन सेंटर हेड टीचर ओंकार सिंह सूस एवं ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी ब्लॉक 1 ए राजकुमार की अध्यक्षता में श्याम चौरासी के खेल स्टेडियम में प्रारंभ हुआ। खेलों का शुभारंभ उप जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री शिक्षा) अमनदीप शर्मा ने ध्वजारोहण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया।
पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में सरकारी एवं प्राइवेट 98 स्कूलों के लगभग 1100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, गोला फेंक, कराटे और हॉकी जैसे मुकाबलों ने मैदान का माहौल रोमांचक बना दिया। बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस अवसर पर ब्लॉक स्पोर्ट्स ऑफिसर राम सिंह, हरदेव राय अबरोल, संतोष कुमारी, मोनिका जैन, मनोहर सिंह बैंस, सुखविंदर सिंह सहोता, सुखविंदर सिंह सूस, जसप्रीत सिंह, सुखराज सिंह धामी, परमजीत कौर सूस, परमजीत कौर सहोता, गुरविंदर कौर, गगनदीप कौर, स्नेहलता, रचना, पवनजीत कौर, ज्योति ऋषि, दलजीत कौर, देशराज, गुरप्रीत, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमनदीप शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल विद्यार्थियों के समग्र विकास की कुंजी हैं। इनसे अनुशासन, सहयोग भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि हर विद्यार्थी किसी न किसी खेल में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व को निखारे।”
उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का मंच प्रदान करती हैं। पहले दिन के सफल आयोजन के बाद सभी खेल अधिकारियों और शिक्षकों ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की।
पहले दिन के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और अगले दिन के मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों में उत्सुकता बनी रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें