बुधवार, 8 अक्टूबर 2025

विधायक जिम्पा ने किया वार्ड नंबर 24 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ


विधायक जिम्पा ने किया वार्ड नंबर 24 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

होशियारपुर, 8 अक्तूबर:
विकास कार्यों को जनहित की प्राथमिकता बताते हुए होशियारपुर के विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 24 में जालंधर रोड से नियाड़ा रोड और डगाना रोड तक 34.05 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे राज्य में विकास कार्यों को नई गति दे रही है। उन्होंने कहा कि शहर के हर वार्ड में सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइटों व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की प्रगति के कार्य जोरों पर हैं। जिम्पा ने कहा कि वार्ड नंबर 24 के निवासियों को अब बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर के हर हिस्से में समान रूप से विकास करना है, ताकि किसी भी इलाके को उपेक्षा का शिकार न होना पड़े। विधायक जिम्पा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग दें और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मान सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेगी और विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर परवीन सैनी, मार्केट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, संजय शर्मा, करमजीत बब्बू, अमरजोत सैनी, रूबी तुली, बहादुर सिंह सुनेत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...