जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित आभार 2025 अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड
होशियारपुर 26 अक्टूबर,(. ):
जी.एन.ए. यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित आभार 2025 अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के लेक्चरर संदीप कुमार सूद, सुकृति कश्यप,सीमा हांडा,अर्चना,शांति देवी तथा मनीषा सैनी को यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर अकादमिक मोनिका हंसपाल, रजिस्ट्रार कुणाल बैंस ने सम्मानित किया। सम्मानित होने के पश्चात इन अध्यापकों ने बताया कि प्रतिष्ठित संस्थान से सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान उनमें नई ऊर्जा का संचार करते हैं और वह आगे से और भी मेहनत से बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर वीरेंद्र दत्ता तथा गुरमीत सिंह भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें