शनिवार, 27 सितंबर 2025

पंजाब और अमृतसर के सभी भाई बहनों को विजयदशमी एवं नवरात्रों की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं- लक्ष्मीकांता चावला


 पंजाब और अमृतसर के सभी भाई बहनों को विजयदशमी एवं नवरात्रों की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं- लक्ष्मीकांता चावला

मेरा सारे भारतीय समाज से विशेषकर हिंदू समाज से यह आग्रह है कि दुर्गा पूजा भी मनाएं और रावण दहन भी, पर अपने जीवन को इस योग्य बनाएं कि हम साफ हाथों से दुर्गा मां की पूजा कर सकें और रावण को जलाते समय रावण की आंखों में देखकर कह सकें कि हम रामजी के हैं रावण के नहीं। जो लोग कन्या पूजन के दिन भी घरों में न सही, मार्केटों में शराब मांस लेते हैं और फिर दुर्गा मां का आशीर्वाद चाहते हैं उन्हें नहीं मिलेगा। जिन हाथों से शराब के गिलास पकड़कर पीते हैं उन हाथों से कन्याओं को तिलक लगाने, मौली बांधने और प्रसाद बांटने का कोई अधिकार नहीं। उनके हाथ अपवित्र हैं। इसी प्रकार रावण दहन के समय भी अच्छा हो इन बुराइयों को हमेशा के लिए छोड़ दें, पर नवरात्रों में तो छोड़ना ही चाहिए।
इसके साथ ही शहर के सभी भाई बहनों से दुर्ग्याणा कमेटी की प्रार्थना है कि आप सब दुर्ग्याणा ग्राउंड में रावण दहन का कार्यक्रम देखने आइए। महिलाओं के लिए वहां बिल्कुल अलग प्रबंध होगा और आशा रखती हूं कि हमारा पुरुष समाज भी ऐसा वातावरण बनाएगा जैसा राम जी के राज्य में होना चाहिए, लेकिन एक बात याद रखी जाए अगर कार्यक्रम में कोई शराबी मिला तो उसे उसी समय कानून के हवाले किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...