शुक्रवार, 26 सितंबर 2025

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जेजों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन


 खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जेजों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

होशियारपुर 26 सितम्बर  
 पूर्व सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जेजों के चेयरमैन  अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने पर्यावरण दिवस प्रिंसिपल करमजीत कौर की देखरेख में मनाया गया जिसमें पर्यावरण संभाल विषय पर छात्राओं में पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए।
इस मौके प्रिंसिपल करमजीत कौर ने बताया कि छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए उनको अपने लिखित विचार रखने के लिए कहा गया। इसी के साथ साथ छात्राओं में पोस्टर मुकाबले करवाकर पर्यावरण संरक्षण विषय पर उनका मानसिक दृष्टिकोण भी जाना गया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें समाज में भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके ट्रस्टी अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषन सूद सहित कालेज का स्टाफ तथा समूह छात्राएं भी मौजूद थी।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’!

 देसी स्वाद पर मिलावट का कहर — होशियारपुर के बेलनों में बन रहा ‘जहरनुमा गुड़’! गुलियानी, होशियारपुर, 26 अक्तूबर होशियारपुर जिला अपने देसी गु...